असम के टेंखाखात में बेटे के हाथों पिता की हत्या, आरोपित फरार
| Nov 25, 2026, 09:22 IST
डिब्रूगढ़ (असम), 25 नवंबर (हि.स.)। असम के टेंखाखात स्थित लेंगराई देवघरिया के बाउरीपट्टी में एक व्यक्ति की उसके बेटे द्वारा कथित तौर पर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आज बताया कि मृतक की पहचान अधप बाउरी के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप उसके बेटे बीछ बाउरी पर लगा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद टेंखाखात पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपित की तलाश भी जारी है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

