असम : शिक्षक ने पत्नी और दो बच्चों पर किया कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी, बच्चे की मौत; बेटी गंभीर
| Sep 2, 2026, 14:04 IST
धेमाजी (असम), 02 सितंबर (हि.स.)। असम के धेमाजी जिले के जोनाई के तेलाम इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि एक शिक्षक ने अपने परिवार के सदस्यों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें उसकी पत्नी और एक बच्चा व एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी।
मृतकों की पहचान पांच वर्षीय बेटी रिजिका बेगम, आठ वर्षीय पुत्र साखिल अली और 33 वर्षीय पत्नी सिनुवारा बेगम के रूप में हुई है।
हमले में एक अन्य बेटी 13 वर्षीय नेइना अख्तर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है।
आरोपित शिक्षक की पहचान फिरोज अली के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

