home page

टिंगखोंग में कांग्रेस प्रत्याशी को चाय श्रमिकों ने खदेड़ा, बिमल बोरा के समर्थन का ऐलान

 | 
टिंगखोंग में कांग्रेस प्रत्याशी को चाय श्रमिकों ने खदेड़ा, बिमल बोरा के समर्थन का ऐलान


डिब्रूगढ़ (असम), 28 मार्च (हि.स.)। आसन्न असम विधानसभा चुनावों के बीच टिंगखोंग में कांग्रेस प्रत्याशी बिपुल गोगोई को चाय बागान के श्रमिकों के विरोध का सामना करना पड़ा। शनिवार को प्रचार के दौरान पहुंचे गोगोई को श्रमिकों ने कथित तौर पर वहां से खदेड़ दिया और खुले तौर पर प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार बिमल बोरा के समर्थन का ऐलान किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रमिकों ने कांग्रेस प्रत्याशी से उनकी लंबे समय तक अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठाए। श्रमिकों ने कहा, “इतने दिन आप लोग कहां थे? अब चुनाव के समय ही क्यों आए हैं?” इस दौरान श्रमिकों में नाराजगी साफ देखी गई।

श्रमिकों ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे इस बार बिमल बोरा को ही वोट देंगे और उन्हें ही जिताएंगे। इस घटना को क्षेत्र में कांग्रेस के प्रति बढ़ते असंतोष के रूप में देखा जा रहा है, जो चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश