home page

तामुलपुर में जिला विकास समिति की बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा

 | 
तामुलपुर में जिला विकास समिति की बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा


तामुलपुर (असम), 10 अगस्त (हि.स.)। तामुलपुर जिला विकास समिति की मासिक बैठक सोमवार को आयोजित हुई। बोड़ोलैंड टेरिटोरिय काउंसिल (बीटीसी) सचिव अंशुला बसुमतारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, सिंचाई, जल संसाधन, परिवहन और पशु चिकित्सा समेत कई विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया। निर्माणाधीन तामुलपुर मेडिकल कॉलेज और सर्किट हाउस की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

बैठक में ड्रैगन फ्रूट और एरी पालन को बढ़ावा देने, पशु चिकित्सा सेवाओं में डॉक्टरों की कमी दूर करने तथा नदी कटाव प्रभावित क्षेत्रों में बिरिना पौधरोपण के जरिए भूमि संरक्षण पर भी चर्चा की गई।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश