home page

टी20 विश्व कप में भारत की जीत पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

 | 
टी20 विश्व कप में भारत की जीत पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं


गुवाहाटी, 09 मार्च (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने टी20 विश्व कप में भारत की शानदार जीत पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। सोशल मीडिया पर देशभर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है, इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने भी अपनी ओर से शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया फेसबुक पर मैच का एक वीडियो क्लीप शेयर करते हुए लिखा है कि बिना किसी शक के टी20 चैंपियन। “टीम इंडिया ने न सिर्फ़ इतिहास दोहराया, बल्कि इतिहास को हरा भी दिया।” “हमने ट्रॉफी बचाई, हमने इसे लगातार दूसरी बार अपने ही मैदान पर उठाया। बहुत बढ़िया खेला भरत, पूरे टूर्नामेंट में ज़बरदस्त दबदबा दिखाया।”-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय