home page

शिवचंद हाथीबरुवा के मुद्दे पर देवब्रत सैकिया ने सिंडिकेट को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

 | 
शिवचंद हाथीबरुवा के मुद्दे पर देवब्रत सैकिया ने सिंडिकेट को लेकर भाजपा पर साधा निशाना


गुवाहाटी, 23 नवंबर (हि.स.)। शिवचंद हाथीबरुवा से जुड़े विवाद के बीच प्रतिपक्ष के पूर्व नेता तथा कांग्रेस नेता देवब्रत सैकिया ने राज्य में सिंडिकेट गतिविधियों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान सिंडिकेट का संचालन अपेक्षाकृत कम होता था, जबकि भाजपा के शासनकाल में इसका विस्तार अधिक हुआ है।

ज्ञात हो कि ऊपरी असम के युवा कारोबारी शिवचंद हाथीबरुवा के जोरहाट स्थित बंगालपुखुरी हाबिचुक आवास पर पुलिस ने छापेमारी की। जबरन वसूली और ब्लैकमेलिंग के आरोपों को लेकर विवाद सामने आने के बाद पहली बार पुलिस ने उनके आवास पर रविवार देर रात तलाशी अभियान चलाया था।

सैकिया की यह टिप्पणी शिवचंद हाथीबरुवा से जुड़े विवाद के बीच सामने आई है। इस मामले को लेकर राज्य में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता ने सिंडिकेट गतिविधियों की तुलना करते हुए भाजपा शासनकाल में इनके अधिक सक्रिय होने का दावा किया।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश