home page

(अपडेट) असम में 24 घंटे में नौ कृषि अधिकारी निलंबित, हैलाकांदी और बरपेटा में कार्रवाई

 | 
(अपडेट) असम में 24 घंटे में नौ कृषि अधिकारी निलंबित, हैलाकांदी और बरपेटा में कार्रवाई


गुवाहाटी, 31 अक्टूबर (हि.स.)। असम में पिछले 24 घंटे के दौरान नौ कृषि अधिकारियों को निलंबित किया गया है। कृषि विभाग की इस कार्रवाई से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हैलाकांदी जिले में पहले पांच कृषि अधिकारियों को निलंबित किया गया था। इसके बाद जिले के जिला कृषि अधिकारी को भी निलंबित कर दिया गया है। वहीं, बरपेटा जिले में भी तीन कृषि अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

इस तरह राज्य में 24 घंटे के भीतर कुल नौ कृषि अधिकारियों को निलंबित किया गया है। हालांकि, अधिकारियों के निलंबन के कारणों और विभागीय कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश