home page

जुबीन गर्ग की मौत मामले में तीसरे दिन भी सुश्मिता गोस्वामी ने दी गवाही

 | 
जुबीन गर्ग की मौत मामले में तीसरे दिन भी सुश्मिता गोस्वामी ने दी गवाही


गुवाहाटी, 10 सितंबर (हि.स.)। जुबीन गर्ग की मौत मामले की सुनवाई के दौरान प्रवासी असमिया सुश्मिता गोस्वामी गुरुवार को लगातार तीसरे दिन गवाही देने के लिए अदालत में उपस्थित हुईं।

सिंगापुर से अदालत में गवाही देने पहुंचीं सुश्मिता गोस्वामी उस यॉट पार्टी में मौजूद थीं, जहां जुबीन गर्ग की मौत हुई थी। बताया गया है कि वह जुबीन गर्ग के अंतिम क्षणों तक यॉट पार्टी में मौजूद थीं।

सुश्मिता गोस्वामी ने यॉट पार्टी से पहले और उसके बाद की घटनाओं से संबंधित वीडियो भी रिकॉर्ड किए थे। मामले की सुनवाई के दौरान इन घटनाक्रमों से जुड़ी जानकारी और रिकॉर्डिंग को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गुरुवार को भी उन्होंने अदालत के समक्ष अपनी गवाही जारी रखी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश