home page

सियांग परियोजना पर कांग्रेस ने गठित की फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी

 | 

इटानगर, 28 सितंबर (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सियांग क्षेत्र और प्रस्तावित बड़े हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स (सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट ) से प्रभावित अन्य इलाकों की स्थिति का आकलन करने के लिए एक स्टडी-कम-फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बनाई है।

यह कमेटी प्रदेश कांगेस कमेटी के अध्यक्ष बोसीराम सिराम ने परियोना से प्रभावित समुदायों की चिंताओं और विरोध-प्रदर्शनों, साथ ही इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की खबरों को देखते हुए बनाई गई है।

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष टांगा ब्यालिंग को कमेटी का चेयरमैन और पूर्व सांसद ताकाम संजॉय को वाइस-चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

कमेटी प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स के सामाजिक, पर्यावरणीय और आजीविका पर पड़ने वाले असर का आकलन करने के लिए प्रभावित परिवारों, गांव के बुजुर्गों, सामुदायिक संगठनों और अन्य संबंधित लोगों से बातचीत करेगी।

यह कमेटी ज़मीन अधिग्रहण, पुनर्वास और सुरक्षा बलों की तैनाती से जुड़ी चिंताओं की भी जांच करेगी और 15 दिनों के भीतर अपनी टिप्पणियों और सिफारिशों के साथ एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी।

कमेटी गांव-गांव जाकर दौरा करेगी, जिसकी अगुवाई सदस्य सचिव टामी पांगु करेंगे और, ईस्ट सियांग और अपर सियांग ज़िला कांग्रेस कमेटियों, ज़िला आदिवासी परिषदों और अन्य संगठनात्मक इकाइयों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी