home page

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, गुवाहाटी में समर हॉबी कैंप का शुभारंभ

 | 
राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, गुवाहाटी में समर हॉबी कैंप का शुभारंभ


गुवाहाटी, 01 जुलाई, (हि.स.)। राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, गुवाहाटी में बुधवार से एक माह तक चलने वाले समर हॉबी कैंप का शुभारंभ हुआ। पहले बैच में आयोजित क्रिएटिव आर्ट एंड क्राफ्ट पाठ्यक्रम में 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र का संचालन कलाकार समुद्र दास ने किया तथा प्रतिभागियों को कैंप की टी-शर्ट भी वितरित की गई।

संस्कृति मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) की इकाई राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित इस कैंप में कक्षा दो से कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों के लिए आठ विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इनका उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स, कला और पर्यावरण अध्ययन के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है।

एक माह तक चलने वाला यह समर हॉबी कैंप 31 जुलाई को सभी प्रतिभागियों के शैक्षणिक भ्रमण के साथ संपन्न होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश