home page

‘भगवान का आशीर्वाद और असमिया लोगों की सामूहिक प्रार्थना की शक्ति है यह’: गरिमा सैकिया गर्ग

 | 
‘भगवान का आशीर्वाद और असमिया लोगों की सामूहिक प्रार्थना की शक्ति है यह’: गरिमा सैकिया गर्ग


गुवाहाटी, 05 अक्टूबर (हि.स.)। गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में मुख्य आरोपित श्यामकानु महंत को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत देने से इनकार किए जाने के बाद जुबीन की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह भगवान के आशीर्वाद और असमिया लोगों की सामूहिक प्रार्थना की शक्ति का परिणाम है और सत्य की हमेशा जीत होगी।

गरिमा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “भगवान का आशीर्वाद और असमिया लोगों की एकजुट प्रार्थना की शक्ति यही है। सत्य की हमेशा जीत होगी।”

उन्होंने कहा, “आज हमारे देश की न्याय व्यवस्था पर हमारा विश्वास और भी मजबूत हुआ है।”

सुप्रीम कोर्ट ने श्यामकानु महंत की जमानत याचिका खारिज करते हुए मामले की अगली सुनवाई नवंबर के पहले सप्ताह में करने की बात कही है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश