home page

असम में अगले 2-3 दिनों तक तूफान और भारी बारिश की आशंका

 | 

गुवाहाटी, 20 अप्रैल (हि.स.)। असम में आगामी दो से तीन दिनों तक तेज आंधी-तूफान और भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसको लेकर चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

जारी पूर्वानुमान के अनुसार, खराब मौसम के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और दूर-दराज के सफर को टालने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

वहीं, असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने गुवाहाटी के निवासियों से विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया है। प्राधिकरण ने लोगों से मौसम से जुड़ी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी अपनाने को कहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश