home page

लखीमपुर में तूफान का कहर, पंडाल गिरने से कई घायल

 | 
लखीमपुर में तूफान का कहर, पंडाल गिरने से कई घायल


लखीमपुर (असम), 25 मार्च (हि.स.)। लखीमपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आए तेज तूफान ने भारी तबाही मचाई है। पथालिपहाड़ क्षेत्र में बीती रात स्थिति काफी भयावह हो गई।

तूफान उस समय आया जब एक भाओना (नाट्य प्रस्तुति) समारोह चल रहा था। तेज हवाओं के कारण पंडाल अचानक गिर गया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इसी बीच बंगालमारा क्षेत्र से भी नुकसान की खबरें सामने आई हैं, जहां तूफान की चपेट में आकर कई घरों को क्षति पहुंची है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश