अरुणाचलः चोरी के 20 दोपहिया वाहन बरामद
इटानगर, 30 अक्टूबर (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी क्षेत्र बंदरदेवा पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश और असम के अलग-अलग इलाकों से चोरी हुए 20 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं और वाहन चोरी के एक मामले में एक आरोपित को भी गिरफ्तार किया है।
इटानगर पुलिस ने आज बताया है कि आरोपित की पहचान जितेन पेगु उर्फ नानू (23) के रूप में हुई है। उसे 28 सितंबर को बंदरदेवा बाजार से एक स्कूटर चोरी होने की घटना की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया।
आरोपित से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आठ स्कूटर, पांच यामाहा रे स्कूटर, एक होंडा डियो और छह अन्य मोटरसाइकिलें बरामद कीं।
आगे की जांच के लिए आरोपित को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की पहचान करने और उन्हें वापस पाने के लिए, मालिकाना हक के वैध दस्तावेजों के साथ बंदरदेवा पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी

