काजीरंगा सड़क हादसे के बाद राज्यव्यापी अभियान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई तेज
गुवाहाटी, 19 नवंबर (हि.स.)। काजीरंगा में हुए भीषण सड़क हादसे में 26 लोगों की मौत और 15 लोगों के घायल होने के बाद असम में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। राज्यभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है। बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों तथा बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है।
परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और वाहन चालकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
काजीरंगा हादसे के बाद शुरू की गई इस पहल को राज्य में सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

