home page

धुबड़ी में राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

 | 
धुबड़ी में राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित


धुबड़ी (असम), 27 मई (हि.स.)। धुबड़ी सर्किट हाउस के सम्मेलन कक्ष में बुधवार को राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास आयुक्त अमर ज्योति बर्मन ने की। इसमें विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी, सर्किल अधिकारी, बीडीओ तथा जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी शामिल हुए।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना 2027, सीएमएमएस पोर्टल, डिजिटल जनगणना, स्व-गणना प्रक्रिया और डेटा सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उप महानिबंधक भारती चंद्रा और मास्टर ट्रेनर किशोर कुमार दास ने प्रदान किया।

भारती चंद्रा ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है और इसमें जुटाए गए आंकड़े पूरी तरह गोपनीय रखे जाते हैं। उन्होंने बताया कि 2027 की जनगणना पहली बार स्मार्टफोन और डिजिटल माध्यम से आयोजित की जाएगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश