home page

सशस्त्र सीमा बल की प्रथम वाहिनी में योग कार्यक्रम आयोजित

 | 
सशस्त्र सीमा बल की प्रथम वाहिनी में योग कार्यक्रम आयोजित


सोनापुर, 23 अक्टूबर (हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की प्रथम वाहिनी के सोनापुर स्थित मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वाहिनी के कमांडेंट सुनील कौशिक के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 125 बल कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक राजीव रंजन ने बल कार्मिकों को योग के महत्व तथा इसके शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अपने निर्देशन में जवानों को विभिन्न योगाभ्यासों का प्रशिक्षण दिया और योग करने की सही विधियों से अवगत कराया।

इस दौरान शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार, मानसिक एकाग्रता बढ़ाने और तनाव प्रबंधन में योग की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। बल कार्मिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित रूप से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बल कार्मिकों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा उनके समग्र कल्याण को बढ़ावा देना था।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश