home page

सोनापुर में एसएसबी की प्रथम वाहिनी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 शुरू

 | 
सोनापुर में एसएसबी की प्रथम वाहिनी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 शुरू


गुवाहाटी, 26 अक्टूबर (हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की प्रथम वाहिनी, सोनापुर के वाहिनी मुख्यालय एवं सभी समवाहियों में सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बल कार्मिकों को सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

वाहिनी के कमांडेंट सुनील कौशिक के मार्गदर्शन तथा बल मुख्यालय के निर्देशानुसार आयोजित यह सप्ताह 26 अक्टूबर से 01 नवंबर तक चलेगा।

कार्यक्रम के दौरान उप कमांडेंट विकास कुमार ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत निर्धारित शपथ का वाचन किया और उपस्थित बल कार्मिकों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी कार्मिकों को अपने आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्मिकों से भ्रष्टाचार के विरुद्ध सतर्क रहने और कार्यस्थल पर जवाबदेही सुनिश्चित करने की अपील की गई। सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नैतिक मूल्यों को मजबूत करने, भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने तथा सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश