home page

एसएसबी ने विद्यालयों में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए

 | 
एसएसबी ने विद्यालयों में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए


गुवाहाटी, 29 अक्टूबर (हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की प्रथम वाहिनी की ओर से गुरुवार को विभिन्न विद्यालयों में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराई गईं।

बल मुख्यालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा प्रथम वाहिनी के कमांडेंट सुनील कौशिक के मार्गदर्शन में आयोजित ये कार्यक्रम वाहिनी की ‘ए’ समवाय भक्तपारा, ‘बी’ समवाय रौवता और ‘डी’ समवाय मोरीगांव के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में आयोजित किए गए।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों में ईमानदारी, पारदर्शिता तथा भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सत्यनिष्ठा के मूल्यों को प्रोत्साहित करना था।

इसके अतिरिक्त, भ्रष्टाचार विरोधी जागरूकता के लिए वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन और चित्रकला जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश