home page

भकतपाड़ा एचएस स्कूल में ‘ड्रग-फ्री इंडिया’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

 | 
भकतपाड़ा एचएस स्कूल में ‘ड्रग-फ्री इंडिया’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम


दरंग (असम), 07 सितंबर (हि.स.)। प्रथम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ‘ए’ समवाय, भकतपाड़ा द्वारा सोमवार को ‘ड्रग-फ्री इंडिया’ अभियान के तहत भकतपाड़ा एचएस स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रथम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सोनापुर के कमांडेंट सुनील कौशिक के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में एसएसबी के 8 कार्मिकों सहित विद्यालय के 88 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ और अनुशासित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में ‘ड्रग-फ्री इंडिया’ का संदेश प्रसारित करना रहा।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश