home page

भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले एसीए स्टेडियम में एसएसबी डॉग स्क्वाड ने की एंटी-सबोटाज जांच

 | 
भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले एसीए स्टेडियम में एसएसबी डॉग स्क्वाड ने की एंटी-सबोटाज जांच


गुवाहाटी, 29 सितंबर (हि.स.)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच से पहले मंगलवार को गुवाहाटी के बरसापारा स्थित एसीए क्रिकेट स्टेडियम में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की प्रथम बटालियन, सोनापुर के डॉग स्क्वाड ने एंटी-सबोटाज जांच अभियान चलाया।

प्रथम बटालियन एसएसबी, सोनापुर के द्वितीय कमान एवं कार्यवाहक कमांडेंट ख. इबोउचौबा सिंह के मार्गदर्शन में यह सुरक्षा जांच की गई। अभियान के दौरान प्रशिक्षित विस्फोटक पहचानक डॉग ‘रस्टि’ को तैनात किया गया। उसके साथ हेड कांस्टेबल/जीडी महेंद्र कुमार और कांस्टेबल/जीडी सागर रविंद्र कट्टिमनी ने स्टेडियम के निर्धारित क्षेत्रों की गहन जांच की।

जांच का मुख्य उद्देश्य किसी भी संदिग्ध वस्तु या संभावित सुरक्षा खतरे का पता लगाना तथा क्रिकेट मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना था।

एसएसबी डॉग स्क्वाड ने निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जांच पूरी की और मैच के दौरान सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश