home page

चांदमारी में तेज रफ्तार बोलेरो ने डिलीवरी ब्वॉय को मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार

 | 
चांदमारी में तेज रफ्तार बोलेरो ने डिलीवरी ब्वॉय को मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार


गुवाहाटी, 27 सितंबर (हि.स.)। महानगर के चांदमारी इलाके में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने एक डिलीवरी ब्वॉय को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के संबंध में पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि हादसे के बाद चालक ने खुद को पुलिस वाहन का चालक बताया था। हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस दुर्घटना के कारणों के साथ ही चालक द्वारा खुद को पुलिस वाहन का चालक बताए जाने के दावे की भी जांच कर रही है। हादसे में गंभीर रूप से घायल डिलीवरी ब्वॉय की स्थिति के संबंध में तत्काल विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश