बालीपारा में शोणितपुर जिला छात्र संघ की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
शोणितपुर (असम), 23 सितंबर (हि.स.)। शोणितपुर जिलांतर्गत बालीपारा स्थित अशोक भवन में बुधवार को बालीपारा आंचलिक छात्र संघ के आतिथ्य में अखिल शोणितपुर जिला छात्र संघ की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला छात्र संघ के अध्यक्ष देबांजन विकास पाठक ने की।
बैठक में अखिल असम छात्र संघ के उपाध्यक्ष नितुल बोरा, जिला छात्र संघ के सलाहकार अभिजीत नाथ सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला छात्र संघ के महासचिव शंकर दास के संचालन में आयोजित प्रारंभिक कार्यक्रम में असम सेना के केंद्रीय संयोजक रजनीश सैकिया भी मौजूद रहे।
बैठक में आगामी अखिल असम छात्र संघ के केंद्रीय शहीद दिवस को सफलतापूर्वक आयोजित करने, जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने तथा नामेरी राष्ट्रीय उद्यान के संरक्षण एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
इसके अलावा जिया भराली नदी में जारी अवैध खनन को तत्काल बंद कराने तथा तेजपुर के मिशन चारिआली से बालीपारा होते हुए जामुगुड़ी तक जर्जर हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के शीघ्र मरम्मत कराने की मांग को लेकर विभिन्न आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जयकिशोर झा

