home page

सोनारी की सड़क पर पत्थर लदा डंपर आग की लपटों में घिरा, चालक बाल-बाल बचा

 | 
सोनारी की सड़क पर पत्थर लदा डंपर आग की लपटों में घिरा, चालक बाल-बाल बचा


चराईदेव (असम), 21 नवंबर (हि.स.)। चराईदेव जिलांतर्गत सोनारी में सड़क पर पत्थर लदा एक डंपर अचानक आग की लपटों में घिर गया। बताया जा रहा है कि वाहन में तकनीकी खराबी आने के कारण आग लगी। इस घटना में चालक बाल-बाल बच गया।

आग लगने के बाद डंपर धू-धू कर जलने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना में चालक के सुरक्षित बचने से बड़ी दुर्घटना टल गई। सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन की टीम पहुंचकर आग पर काबू पाने में सफल हुई।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण वाहन में यांत्रिक खराबी बताया जा रहा है। घटना से संबंधित अन्य विवरणों की प्रतीक्षा है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश