मां को बचाने के प्रयास में पुत्र की ब्रह्मपुत्र में डूबकर मौत
| Apr 22, 2026, 18:41 IST
कामरूप (असम), 22 अप्रैल (हि.स.)। असम के सुआलकुची में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना में मां को बचाने के प्रयास में एक युवक ब्रह्मपुत्र नदी में बह गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही अपनी मां को बचाने के लिए हिमांशु मालाकार नामक युवक ब्रह्मपुत्र नदी में कूद गया। युवक ने अपनी मां को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तेज धारा के कारण वह स्वयं नदी में बह गया।
घटना के बाद नदी पुलिस द्वारा युवक की तलाश के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन अंतिम सूचना मिलने तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

