200 रुपये के लिए बेटे ने की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर पिता की हत्या
| Aug 25, 2026, 18:19 IST
शोणितपुर (असम), 25 अगस्त (हि.स.)। असम के ढेकियाजुली स्थित चपाई चाय बागान में महज 200 रुपये को लेकर एक व्यक्ति द्वारा अपने पिता की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है।
मृतक की पहचान सैमसन गुरिया के रूप में हुई है, जबकि आरोपित बेटे का नाम एलेक्सियस गुरिया बताया गया है। घटना चाय बागान के न्यू लाइन इलाके में हुई, जहां आरोपित ने कथित तौर पर लोहे की वस्तु से अपने पिता पर हमला किया।
बताया जा रहा है कि आरोपित ने 200 रुपये के लिए अपनी साइकिल गिरवी रखी थी। इसी रकम को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद घटना ने हिंसक रूप ले लिया।
घटना के बाद इलाके में व्यापक आक्रोश है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

