home page

मां का शव कंधे पर लेकर जा रहे बेटे की ट्रक की चपेट में आने से मौत

 | 
मां का शव कंधे पर लेकर जा रहे बेटे की ट्रक की चपेट में आने से मौत


गुवाहाटी, 18 जुलाई (हि.स.)। राजधानी के आजरा इलाके में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। अपनी वृद्ध मां का शव कंधे पर लेकर श्मशान जा रहे एक व्यक्ति की राष्ट्रीय राजमार्ग पार करने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान पराग दास के रूप में हुई है। बताया गया है कि पराग दास अपनी दिवंगत मां के शव को कंधे पर लेकर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में पराग दास की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश