सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
| Nov 8, 2026, 14:06 IST
शिवसागर (असम), 08 नवंबर (हि.स.)। सोशल मीडिया पर ऊपरी असम के लोगों के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार युवकों की पहचान धीमान राय चौधरी और पिंगल प्रत्युष के रूप में हुई है। असमिया युवा मंच की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आमगुड़ी पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों युवकों ने सोशल मीडिया पर ऊपरी असम के लोगों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच जारी है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

