home page

शातिर चोर रहमत अली और राजीव कलिता गिरफ्तार

 | 
शातिर चोर रहमत अली और राजीव कलिता गिरफ्तार


गुवाहाटी, 23 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी की वशिष्ठ पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर दो शातिर छिनैती चोरों रहमत अली और राजीव कलिता को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आज बताया कि दोनों आरोपित क्षेत्र में मोबाइल छिनैती की कई घटनाओं में संलिप्त थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाया और दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

अभियान के दौरान आरोपितों के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश