लंका में 31 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
होजाई (असम), 14 मई (हि.स.)। असम के होजाई जिले के लंका इलाके में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए एक अभियान के दौरान 31 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान एक बाइक भी जब्त की है।
पुलिस ने आज बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान अभिराम कर्मकार के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपित को लंका गोरू बाजार इलाके से पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसने गांजे के पैकेट राजीव नामक एक व्यक्ति से लिए थे।
यह अभियान समजिला पुलिस अधीक्षक प्लावन नाथ के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने एएस-31ए-0321 नंबर की एक बाइक भी जब्त की।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

