नशामुक्ति केंद्र में जबरन गोमांस खिलाने का आरोप, छह कर्मचारी गिरफ्तार; पांच मरीज फरार
| Apr 26, 2026, 10:47 IST
धुबड़ी (असम), 26 अप्रैल (हि.स.)। धुबड़ी जिले के गौरीपुर स्थित एक नशामुक्ति केंद्र में मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केंद्र के छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि निबारन रिहैब सेंटर के अधिकारियों ने इलाज के नाम पर मरीजों को जबरन गोमांस खाने के लिए मजबूर किया और उनके साथ शारीरिक अत्याचार तथा मानसिक उत्पीड़न किया।
बताया गया है कि अत्याचार सहन न कर पाने के कारण पांच मरीज नशामुक्ति केंद्र से फरार हो गए, जिसके बाद यह मामला उजागर हुआ।
पीड़ितों की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर गौरीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

