home page

नगांव में कसाइयों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, छह घायल

 | 
नगांव में कसाइयों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, छह घायल


नगांव (असम), 24 अक्टूबर (हि.स.)। असम के नगांव जिले के जुरिया में कसाइयों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में छह लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जुरिया पुलिस ने आज बताया है कि जुरिया इलाके में किसी बात को लेकर कसाइयों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान छह लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की स्थिति गंभीर होने के कारण इलाके में चिंता का माहौल है।

हालांकि, झड़प के पीछे के वास्तविक कारणों और घायलों की पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी है। घटना के संबंध में अन्य विवरणों की प्रतीक्षा है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश