home page

बंगाईगांव रिफाइनरी की पहल से कोकराझार में छह बिस्तरों वाले डायलिसिस केंद्र का शुभारंभ

 | 
बंगाईगांव रिफाइनरी की पहल से कोकराझार में छह बिस्तरों वाले डायलिसिस केंद्र का शुभारंभ


बंगाईगांव रिफाइनरी की पहल से कोकराझार में छह बिस्तरों वाले डायलिसिस केंद्र का शुभारंभ


बंगाईगांव रिफाइनरी की पहल से कोकराझार में छह बिस्तरों वाले डायलिसिस केंद्र का शुभारंभ


कोकराझार (असम), 05 नवंबर (हि.स.)। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की बंगाईगांव रिफाइनरी ने अपनी कॉरपोरेट एनवायरनमेंट रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीईआर) पहल के अंतर्गत आरएनबी सिविल अस्पताल, कोकराझार में छह बिस्तरों वाले डायलिसिस केंद्र की स्थापना की है। इस केंद्र का उद्घाटन आज बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कार्यकारी सदस्य देरहासात बसुमतारी ने किया।

इस अवसर पर बंगाईगांव रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख नयन कुमार बरुआ उपस्थित रहे।

इस डायलिसिस केंद्र की स्थापना से गुर्दे संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अपने क्षेत्र में ही आवश्यक उपचार सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे विशेष रूप से कोकराझार तथा आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को लाभ मिलेगा और नियमित डायलिसिस के लिए दूर-दराज के अस्पतालों तक जाने की कठिनाई एवं असुविधा कम होगी।

यह पहल बंगाईगांव रिफाइनरी की सामुदायिक विकास एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। रिफाइनरी अपने सामाजिक उत्तरदायित्व संबंधी प्रयासों के माध्यम से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, चिकित्सा अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण तथा आमजन के जीवन स्तर में सुधार के लिए निरंतर योगदान दे रही है।

छह बिस्तरों वाले इस डायलिसिस केंद्र का शुभारंभ क्षेत्र में सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा