शिवसागर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बेदखली अभियान
| Nov 7, 2026, 11:23 IST
शिवसागर (असम), 07 नवंबर (हि.स.)। असम के शिवसागर जिले के यमुना क्षेत्र में भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को बेदखली अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान प्रशासन अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा रहा है। सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

