home page

स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' प्रक्रिया कानून के अनुसार ही रही-खांडू

 | 

इटानगर, 07 सितंबर (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बोरडुमसा में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' प्रक्रिया के दौरान हुई हालिया घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संगठनों का यह कदम बेवकूफी भरा था, क्योंकि हर काम नियम कानून के हिसाब से ही होगा।

मुख्यमंत्री खांडू ने आज मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि बोरडुमसा का मामला 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' प्रक्रिया से जुड़ा है। प्रक्रिया योग्यता के नियमों के अनुसार की जाती है और इसके लिए ज़रूरी दस्तावेज़ भी साफ़ तौर पर तय हैं, जिनमें आवेदकों और उनके माता-पिता से मांगी जाने वाले दस्तावेज़ शामिल हैं।

लेकिन इस मामले में समुदायों और छात्र संगठनों को शामिल करने से स्थिति और उलझ सकती है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि योग्यता का फ़ैसला मौजूदा नियमों के आधार पर सख्ती से किया जाना चाहिए और सिर्फ़ योग्य लोगों को ही चुना जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी