असम में मातृ मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी
गुवाहाटी, 22 मई, (हि.स.)। असम के स्वास्थ्य क्षेत्र ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य में मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, जो स्वास्थ्य सेवाओं और मातृ देखभाल व्यवस्था में सुधार का परिणाम माना जा रहा है।
ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, मातृ मृत्यु दर के मामले में असम अब राष्ट्रीय औसत से भी बेहतर स्थिति में पहुंच गया है। देश में जहां मातृ मृत्यु दर प्रति एक लाख जीवित जन्म पर 87 दर्ज की गई है, वहीं असम में यह आंकड़ा घटकर 84 हो गया है।
वर्ष 2021-2023 के दौरान राज्य में मातृ मृत्यु दर 110 थी। हालांकि 2026 में यह घटकर मात्र 84 रह गई है, जिसे राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के लगातार प्रयासों का परिणाम बताया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, मातृ स्वास्थ्य निगरानी और जागरूकता अभियानों के कारण यह सफलता संभव हो सकी है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

