सोनापुर में 1वीं बटालियन एसएसबी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई
गुवाहाटी, 05 सितंबर (हि.स.)। 1वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सोनापुर के मंदिर परिसर में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन बटालियन के कमांडेंट सुनील कौशिक के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर संदीक्षा की अध्यक्ष वैशाली कौशिक, संदीक्षा परिवार के सदस्य, अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और बटालियन के जवान उपस्थित रहे। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों ने उनके कर्तव्य, सत्य और धर्म के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर में पूरे समय आध्यात्मिक और उत्सवपूर्ण माहौल बना रहा।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

