नगांव उपचुनाव: टिकट के लिए शिवामणि बोरा ने गौरव गोगोई को दिया धन्यवाद, जीत का जताया भरोसा
गुवाहाटी, 15 सितंबर (हि.स.)। नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने के बाद शिवामणि बोरा ने मंगलवार को गौरव गोगोई को धन्यवाद दिया। बोरा ने टिकट मिलने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गोगोई के प्रति आभार व्यक्त किया।
शिवामणि बोरा ने कहा कि नगांव में वही चुनाव का प्रमुख फैक्टर हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी उपचुनाव में उनकी जीत शत् प्रतिशत सुनिश्चित है। बोरा ने कहा कि उन्हें चुनाव में जीत को लेकर पूरा भरोसा है और वह निश्चित रूप से विजयी होंगी।
नगांव लोकसभा सीट कांग्रेस सांसद प्रद्युत बरदलै के पार्टी छोड़ने के बाद रिक्त हुई है। इस सीट पर उपचुनाव छह अक्टूबर को होगा, जबकि मतगणना नौ अक्टूबर को की जाएगी। कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में शिवामणि बोरा की घोषणा के बाद नगांव में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

