'लोगों का उत्साह और समर्थन देखकर भावुक हुई' कांग्रेस उम्मीदवार शिवामणि बोरा
नगांव (असम), 16 सितंबर (हि.स.)। नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने पहुंचीं कांग्रेस उम्मीदवार शिवामणि बोरा ने बुधवार को लोगों के उत्साह और समर्थन को देखकर भावुक होने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल करने के दौरान जिस तरह से लोगों में उत्साह और उमंग देखने को मिली, उससे वह अभिभूत हैं।
शिवामणि बोरा ने कहा, “आज नामांकन दाखिल करने के लिए आते समय जनता का उत्साह और उमंग देखकर मैं अभिभूत हूं। मैं भावुक हूं। वास्तव में यह मेरे लिए एक बेहद खूबसूरत क्षण है।”
उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान लोगों की मौजूदगी और उनके उत्साह ने इस अवसर को उनके लिए विशेष और यादगार बना दिया। नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान 6 अक्टूबर को होगा, जबकि मतगणना 9 अक्टूबर को निर्धारित है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

