home page

शेरमान अली का विपक्षियों पर हमला, मंदिया से टीएमसी उम्मीदवार बनने का ऐलान

 | 
शेरमान अली का विपक्षियों पर हमला, मंदिया से टीएमसी उम्मीदवार बनने का ऐलान


गुवाहाटी, 22 मार्च (हि.स.)। विधायक शेरमान अली अहमद ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनके खिलाफ “मित्रतापूर्ण मुकाबला” करने का साहस पूर्व कांग्रेस सांसद अब्दुल खालेक में नहीं है।

मीडिया से बातचीत के दौरान शेरमान अली ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अब्दुल खालेक सीधे चुनावी मुकाबले से बच रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देबब्रत सैकिया ने उन्हें समर्थन देने के लिए गौरव गोगोई को संतुष्ट करने के उद्देश्य से, पार्टी छोड़ने की धमकी दी थी।

शेरमान अली ने कहा कि एजेपी नेता लुरिनज्योति गोगोई ने भी उनकी उम्मीदवारी का विरोध किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि देबब्रत सैकिया और लुरिनज्योति गोगोई की वजह से ही उन्हें मंदिया से राइजर दल का टिकट नहीं मिल सका।

इस बीच, एक अहम राजनीतिक कदम उठाते हुए शेरमान अली अहमद ने राइजर दल छोड़ने की घोषणा की और कहा कि वह आगामी असम विधानसभा चुनाव में मंदिया सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश