home page

शिवामणि बोरा पर शेरमान अली का निशाना, पूछा- सांसद बनकर क्या बोलेंगी

 | 
शिवामणि बोरा पर शेरमान अली का निशाना, पूछा- सांसद बनकर क्या बोलेंगी


गुवाहाटी, 16 सितंबर (हि.स.)। तृणमूल कांग्रेस नेता शेरमान अली अहमद ने नगांव लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार शिवामणि बोरा और एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधायक रहते हुए शिवामणि बोरा अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुखर नहीं हुईं। शेरमान अली ने सवाल किया कि क्या शिवामणि बोरा अंग्रेजी और हिंदी बोलना जानतीं हैं? और यदि वह सांसद बनती हैं तो संसद में क्या बोलेंगी।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि करीब 60 फीसदी अल्पसंख्यक आबादी वाले नगांव में कांग्रेस ने किसी अल्पसंख्यक उम्मीदवार को मैदान में क्यों नहीं उतारा। शेरमान अली ने कहा कि धुबड़ी में अल्पसंख्यक लोगों ने बदरुद्दीन अजमल को खारिज कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपचुनाव में खुद मैदान में उतरकर अजमल ने अपनी कथित ‘चालाकी भरी प्रवृत्ति’ दिखाई है। उन्होंने कहा कि नगांव उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की लड़ाई भाजपा से होगी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश