गठबंधन के मुद्दे पर गौरव पर बरसे शेरमान अली, मंदिया से चुनाव लड़ने का ऐलान
| Feb 26, 2026, 11:41 IST
गुवाहाटी, 26 फरवरी (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई के साथ संभावित गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच निर्दलीय विधायक शेरमान अली अहमद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शेरमान अली एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
शेरमान ने कहा कि गठबंधन हो या न हो, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने स्पष्ट रूप से घोषणा की कि वह हर हाल में मंदिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा स्थिति में यदि सभी विपक्षी दल एकजुट भी हो जाएं, तब भी भाजपा को हराने की संभावना बहुत कम दिखाई देती है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

