home page

एनडीआरएफ की 12वीं बटालियन के मुख्यालय का अमित शाह करेंगे उद्घाटन

 | 

इटानगर, 22 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिले के होलोंगी में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 12वीं बटालियन के मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे।

इससे पहले, एनडीआरएफ का मुख्यालय दोईमुख के एमची में अस्थायी रूप से काम कर रहा था, जिसे होलोंगी में स्थायी मुख्यालय भवन का निर्माण पूरा होने के बाद वहां स्थानांतरित कर दिया गया है।

आज सुबह, अमित शाह का इटानगर के लोक भवन में कुछ महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होने का कार्यक्रम है। इसके बाद, वे इटानगर के डीके कन्वेंशन सेंटर में एक प्रतियोगिता कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और इटानगर स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह 20 नवंबर से इटानगर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी