home page

स्वच्छ पाठशाला–युवा फॉर स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान, स्वच्छता का संदेश

 | 

कोकराझार (असम), 17 सितम्बर (हि.स.)। 'स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत ‘स्वच्छ पाठशाला–'युवा फॉर स्वच्छता’ अभियान का शुभारंभ आज अलीपुरद्वार जंक्शन रेलवे कॉलोनी में श्रमदान कार्यक्रम के साथ किया गया। कार्यक्रम में रेलवे के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा युवा स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान रेलवे कॉलोनी परिसर की साफ-सफाई की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से श्रमदान में हिस्सा लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं एवं आम नागरिकों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करना रहा।

इसके बाद डीआरएम कार्यालय के कॉनकोर्स में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता शपथ ली गई। शपथ के माध्यम से देश को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाए रखने तथा स्वच्छता का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ भारत के संकल्प को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा