home page

ट्रक से टकराई कार, एक की मौत, छह घायल

 | 
ट्रक से टकराई कार, एक की मौत, छह घायल


मोरीगांव (असम), 29 अप्रैल (हि.स.)। मोरीगांव जिले के जागीरोड इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर हुए एक सड़क हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गयी। कार में कुल सात व्यक्ति सवार थे। घायलों अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि बुधवार की तड़के लगभग 1:45 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर फ्लाईओवर के सामने एक सड़क दुर्घटना हुई। सड़क किनारे एक ट्रक (एएस-25एफसी-1945) खराब होने के कारण खड़ा था। इसी बीच, नगांव की तरफ से गुवाहाटी की तरफ आ रही एक स्वीफ्ट डिजायर कार (एएस-02एई-2640) ने खराब ट्रक के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। जिसके परिणामस्वरूप, कार में सवार सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

घायलों की पहचान अशादुल अली (23, नगांव); रसीदुल इस्लाम (25, नगांव); जाबेद अली (28, बरपेटा); इनामुल हक (34, नगांव); रसीदुल इस्लाम (23, नगांव); अशिकुल इस्लाम (27, नगांव) एवं एक अज्ञात व्यक्ति (जो बेहोश था और कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं था) के रूप में की गयी है।

घायल व्यक्तियों को तुरंत इलाज के लिए नाखोला एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने एक व्यक्ति अशिकुल इस्लाम (27) को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस स्टेशन परिसर में लाया गया है। स्थिति सामान्य है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी