home page

दरंग के खारूपेटिया में जीजा ने की साले की हत्या

 | 
दरंग के खारूपेटिया में जीजा ने की साले की हत्या


दरंग (असम), 03 मई (हि.स.)। दरंग जिले के खारूपेटिया क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। 3 नंबर आरिमारी शांति बाजार में हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

रविवार को मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अली ने चाकू से वार कर अपने साले आक्काश अली की हत्या कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल आक्कास अली की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपित मोहम्मद अली फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपित की तलाश में अभियान चला रही है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह हत्याकांड प्रेम प्रसंग के कारण हुआ है। हालांकि, मामले की वास्तविक वजह जानने के लिए पुलिस द्वारा विस्तृत जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश