चुनाव से पहले घुसपैठ पर वरिष्ठ अधिवक्ता बिजन महाजन की टिप्पणी
गुवाहाटी, 08 अप्रैल (हि.स.)। चुनावों के पूर्व वरिष्ठ अधिवक्ता बिजन महाजन ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा है कि “मियां” कहे जाने वाले लोगों के समूह बड़ी संख्या में असम आ रहे हैं, जिनका उद्देश्य चुनावी परिणामों को प्रभावित करना है।
महाजन ने दावा किया कि यह आवागमन कांग्रेस के प्रति कथित “अहैतुक प्रेम” और राजनीतिक ऋण चुकाने की मंशा से प्रेरित है, ताकि राज्य में पार्टी की जीत सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की गतिविधियां भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए खतरा बन सकती हैं तथा इससे चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
उन्होंने असम में रहने वाले सभी समुदायों और देशभक्त नागरिकों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर इस स्थिति का सामना करें और चुनाव से पहले किसी भी संभावित चुनौती के प्रति सतर्क रहें।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

