home page

छयगांव कृषि अधिकारी कार्यालय में संपन्न हुआ बीज वितरण कार्यक्रम

 | 
छयगांव कृषि अधिकारी कार्यालय में संपन्न हुआ बीज वितरण कार्यक्रम


गुवाहाटी, 17 जून (हि.स.)। गुवाहाटी के छयगांव में कृषि विभाग की ओर से धान के बीज वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। बुधवार को असम सरकार के कृषि विभाग के निर्देशानुसार स्थानीय किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से 'गितेश' नामक धान की एक उन्नत किस्म के बीज का औपचारिक रूप से वितरण किया गया।

छयगांव के किसानों की ज़रूरतों के अनुकूल, इस अधिक उपज देने वाली और रोग-प्रतिरोधी क्षमता से युक्त बीज को प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कृषि विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि यह धान 140-145 दिनों के भीतर पककर तैयार हो जाएगा और किसानों को बेहतर मुनाफा (मांग) प्रदान करेगा।

कृषि के क्षेत्र में अत्यधिक संभावनाओं वाले इस व्यापक छयगांव कृषि क्षेत्र की विभिन्न सुविधाओं और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कृषि अधिकारियों ने स्थानीय किसानों के साथ विचार-विमर्श (मत-विनिमय) भी किया। इस कार्यक्रम में साठ से अधिक किसानों ने भाग लिया।

उल्लेखनीय हैं कि आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से छयगांव आंचलिक पंचायत की अध्यक्ष मल्लिका मेधी; भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंडल अध्यक्ष कमलेश्वर दास; बोको अनुमंडल कृषि विकास अधिकारी गौतम रॉय चौधरी; छयगांव कृषि विकास अधिकारी उर्मिला बोरठाकुर; सहायक कृषि निरीक्षक अबू सालेह; कृषि विस्तार सहायक प्रशांत मेधी, देवर्षि गोस्वामी, पार्थप्रतिम दास, अंकिता शर्मा, बरखा कलिता, प्रेरणा चौधरी, प्रियंका चेतिया और प्रत्याशी कलिता; 'आत्मा' (एटीएमए) के बीटीएम मोहिउद्दीन अहमद; करबी ठाकुरिया; स्थानीय क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / देबजानी पतिकर