home page

मणिपुर में 30 एकड़ अवैध अफीम खेती नष्ट

 | 
मणिपुर में 30 एकड़ अवैध अफीम खेती नष्ट


इंफाल, 21 फरवरी (हि.स.)। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने वन विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर बीते 24 घंटे में 30 एकड़ अवैध अफीम (पॉपी) की खेती को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई कार्यपालक दंडाधिकारी की उपस्थिति में की गई।

पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि पहले अभियान में चुराचांदपुर जिले के हेंगलेप थाना क्षेत्र के मोंगकेन इलाके में 20 एकड़ अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई राज्य में मादक पदार्थों की अवैध खेती के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

एक अन्य अभियान में सेनापति जिले के माओ थाना क्षेत्र के कांगजंग हिल रेंज इलाके में 10 एकड़ अफीम की खेती को नष्ट किया गया। इस दौरान खेती स्थल पर बने तीन अस्थायी झोपड़ों को भी ध्वस्त कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए अवैध मादक फसलों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश