home page

मणिपुर में सुरक्षा बलों की दो अलग-अलग कार्रवाई, दो उग्रवादी संगठन के सक्रिय कैडर गिरफ्तार

 | 
मणिपुर में सुरक्षा बलों की दो अलग-अलग कार्रवाई, दो उग्रवादी संगठन के सक्रिय कैडर गिरफ्तार


इंफाल, 06 अगस्त (हि.स.)। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बुधवार को दो अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के दो सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया।

पहली कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने आरपीएफ/पीएलए के सक्रिय कैडर थोकचोम डाइमंड मेइती उर्फ तमथौबा (27) को गिरफ्तार किया। वह काकचिंग जिले के सेरौ बाजार अवांग लैकाई का निवासी है। उसे इंफाल पश्चिम जिले के सगोलबंद खुराइजाम लैकाई क्षेत्र से पकड़ा गया।

दूसरी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के सक्रिय कैडर मोइरंगथेम रमेश सिंह उर्फ लिंगाकपा (29) को गिरफ्तार किया। वह बिष्णुपुर जिले के मोइरंग खुनौ माखा लैकाई का निवासी है। उसे मोइरंग खुनौ ब्लॉक लामखाई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षा बलों ने दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश